Suji Halwa : संडे की शुरुआत कीजिए कुछ मीठे के साथ और बनाएं सूजी से बना टेस्टी हलवा

By Shivam Yadav

April 13, 2025

संडे की शुरुआत तो अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है इसीलिए आज दिन की शुरुआत कुछ मीठे से कीजिए और बनाएं सूजी हलवा, ये हर उम्र के लोगों की पसंदीदा डिश है। कई बार इसे प्रसाद के रूप में भी बनाया जाता है। तो जानिए इस सूजी हलवा को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

सूजी                     1 कप चीनी                     3/4 कप देसी घी                  1/2 कप पानी                      2 कप इलायची पाउडर       1/2 टी स्पून काजू                      6 किशमिश                10

स्टेप 1

एक कड़ाही में घी डालकर गरम करें और उसमें सूखे मेवे (काजू, बादाम) हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

फिर उसी घी में सूजी डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। अब धीरे-धीरे इसमें गरम पानी डाले।

स्टेप 3

जब पानी सूजी में अच्छे से मिक्स हो जाए, तब उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। फिर से चलाएं।

स्टेप 4

अंत में हलवा तब तक पकाएं जब तक वह घी न छोड़ने लगे। ऊपर से भुने हुए मेवे डालें और गरमागरम परोसें।