Egg Bhurji: संडे की शुरुआत करें प्रोटीनयुक्त ब्रेकफास्ट अंडा भुर्जी के साथ

By Shivam Yadav

August 10, 2025

संडे की शुरुआत करें अंडा भुर्जी के साथ जो आपके शरीर की प्रोटीन की कमी को दूर करेगी। वैसे अंडे की कई तरह की डिश बनाई जा सकती लेकिन अगर आप झटपट बनने वाली डिश की बात करें ये अंडा भुर्जी परफेक्ट है। तो हम बताते है कैसे इस टेस्टी अंडा भुर्जी को बनाया जा सकता है

सामग्री

अंडे                        2 प्याज                     1 (बारीक कटा) टमाटर                    1 (बारीक कटा) हरी मिर्च                  2 (कटी हुई) जीरा                      1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर           1/4 टी स्पून धनिया पाउडर          1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर       1/2 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार हरा धनिया               1 टेबल स्पून तेल                        1 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें। जीरा तड़कने पर, बारीक कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। पैन में कटा हुआ टमाटर डालें और टमाटर को नरम होने तक पकने दें। इसे ढककर कुछ मिनट तक पकने दें।

स्टेप 3

इसके बाद एक-एक अंडे को तोड़कर पैन में डालें। हल्का सा नमक डालकर अंडों को अच्छी तरह से फेंटते हुए पकाएं। अंडे अच्छी तरह से पक जाएं, फिर सबको मिला लें।

स्टेप 4

जब अंडे पूरी तरह से पक जाएं, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। गरमागरम एग भुर्जी तैयार है। इसे रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ परोसें।