Sunday Special: संडे की शुरुआत करें पनीर पकौड़े के साथ, चटनी के साथ लगे और भी टेस्टी

By Shivam Yadav

June 8, 2025

संडे की शुरुआत कैसे की जाए अगर आप भी इसी कश्मकश में है तो इस कश्मकश को दूर कीजिए और बनाएं पनीर से बने स्वादिष्ट पकौड़ा, इसको बनाना बेहद आसान है l पनीर पकौड़ा को बनाने के लिए पनीर के टुकड़ों को बेसन में लपेटकर बनाया जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 कप                       बेसन 2 टेबल स्पून              चावल आटा टेबल स्पून                मैदा एक चुटकी                 हींग 1/2 टी स्पून               अजवायन 1 टी स्पून                  अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून               हल्दी पाउडर 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून                 नींबू रस स्वादानुसार                 नमक पानी 500 ग्राम                   पनीर 1 टी स्पून                  आम पाउडर

स्टेप 1

सबसे बेसन को एक बड़े बाउल में निकाल लीजिये, इसमें चावल का आटा, मैदा, हींग, अजवायन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, नमक, पानी डाल कर मिला दीजिये। इसे मिलाकर एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

अब, पनीर ले उसके ऊपर नमक डाल कर मिला दीजिये। पनीर के टुकड़ों को बेसन बैटर में डुबोकर डीप फ्राई करें।

स्टेप 3

इसे तेज आंच पर फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 4

आपके पनीर के पकोड़े तैयार हैं। इसे थोड़े से सूखे आम के पाउडर से गार्निश करके सर्व करें।