Paneer Bhatura: संडे की शुरुआत करें स्वाद से भरपूर दिल्ली के मशहूर पनीर भटूरे के साथ

By Shivam Yadav

May 18, 2025

संडे की शुरुआत कीजिए दिल्ली के मशहूर पनीर भटूरे के साथ, पनीर भरे भटूरे को घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसको घर पर बनाने के बाद आप रेस्टोरेंट वाले भटूरे को भूल जायेंगे। तो जानिए पनीर भरे भटूरे बनाने की आसान विधि के साथ

सामग्री

500 ग्राम                    मैदा 2 टेबल स्पून                सूजी स्वादानुसार                  नमक 1/2 कप                     दही 1 टी स्पून                   बेकिंग सोडा 1/2 टी स्पून                बेकिंग पाउडर 2 टेबल स्पून                तेल स्टफिंग के लिएः 100 ग्राम                    पनीर 1 टी स्पून                    हरा धनिया 1 टी स्पून                    लाल मिर्च पाउडर 2 टेबल स्पून                 मैदा स्वादानुसार                   नमक

स्टेप 1

सबसे पहले आटा गूंध लें और तेल लगा कर चिकना करें। एक बर्तन में मैदा, नमक, सूजी, दही, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर लें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2

अब एक कटोरी में कददूकस किया हुआ पनीर लें, इसमें हल्की सी लाल मिर्च, जीरा पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएं। इसमें थोड़ा सा मैदा डालकर मिक्स करें।

स्टेप 3

अब मैदे की लोइयां बना लें। और इन्हें अपने हाथ से या बेलन की मदद से बेल लें।

स्टेप 4

अंत में एक कढ़ाही में तेल गरम कर लें और सभी भटूरों को क्रिस्पी और गोल्डन रंग आने तक फ्राई करें। अब आप इसको छोले और लच्छा प्याज के साथ सर्व कर सकते हैं।