Jelebi Recipe: दिन की शुरुआत करें दही जलेबी की जुगलबंदी के साथ

By Shivam Yadav

July 25, 2025

जलेबी एक ऐसी मिठाई है जो सुबह के वक्त ज्यादा पसन्द की जाती है। इसको मैदे के घोल से बनाया जाता है और इसे तेल में तलने के बाद चाशनी में डुबोकर सर्व किया जाता है। दही के साथ सर्व करने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है। तो जानिए इसको कैसे आप आसानी से घर पर बना सकते है

सामग्री

1 कप                    मैदा 1/4 कप                 दही 2 कप                    घी 1 कप                    चीनी 1 कप                    पानी 1/2 टी स्पून             केसर

स्टेप 1

सबसे पहले मैदा और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। करीब छह से सात घंटे के लिए इसे रख दें।

स्टेप 2

जब बैटर गुदागुदा हो जाए, तो चाशनी तैयार करें। पानी, चीनी और केसर को मिलाकर हल्की आंच पर चाशनी बनाएं। तेज़ आंच पर छोड़े समय के लिए चाशनी को गाढ़ा करें।

स्टेप 3

एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें। बैग में तैयार किया बैटर डालें। जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनाएंगी।

स्टेप 4

अब बैटर को गर्म तेल में डालें। मीडियम आंच पर पकाएं। जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें निकालकर चाशनी में डालें। थोड़ी देर इन्हें चाशनी में भिगा रहने दें, फिर निकाल कर दही के साथ सर्व करें।