Moong Dal idli: दिन की शुरुआत करें मूंग दाल से बनी टेस्टी इडली के साथ

By Shivam Yadav

April 10, 2025

सुबह के नाश्ते में सभी को जल्दी होती हैं ऐसे में कुछ टेस्टी और जल्दी से बनने वाला नाश्ता ट्राई करना है तो मूंग दाल से बनी इडली ट्राई कर सकते है। इसको बनाना बेहद आसान है, सांभर के साथ खाने पर स्वाद बढ़ जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                   मूंग दाल 1 कप                   चावल 1/4 कप                उरद दाल 1/2 टी स्पून           अदरक स्वादानुसार            नमक पानी                   आवश्यकतानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले मूंग दाल, चावल और उरद दाल को अलग-अलग पानी भिगोएं। फिर इन्हें छानकर अच्छे से धो लें।

स्टेप 2

इसके बाद भिगोई हुई मूंग दाल, चावल और उरद दाल को थोड़ा पानी डालकर एक मुलायम घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि यह घोल न बहुत पतला हो और न बहुत गाढ़ा।

स्टेप 3

अब घोल में थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इसे एक बर्तन में डालकर ढककर रात भर के लिए खमीर उठाने के लिए रख दें।

स्टेप 4

जब घोल में अच्छे से खमीर उठ जाए, तब इडली के सांचे में घोल डालकर स्टीम करने के लिए रख दें। इडली को स्टीम करें। इडली तैयार होने के बाद, गरमागरम इडली को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें।