Moong Dal Phirni: दिन की शुरुआत करें दूध और मूंग से बनी हेल्दी मूंग दाल फिरनी के साथ

By Shivam Yadav

April 23, 2025

मूंग दाल से बनी डिश वैसे हमारे बॉडी को फ्रेश रखने में मदद करती है इसी कड़ी में आज मूंग दाल से बनी फिरनी को ट्राई कर सकते है। ये खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि आप इसको एक बार टेस्ट करने के बाद दोबारा जरूर चखेंगे। जानिए इस डिश को बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

मूंग दाल                        ½ कप (पिसी हुई) दूध                               1 लीटर चीनी                              2 टेबल स्पून केसर                             ½  टी स्पून ओट्स                            2 टेबल स्पून पिस्ता                             8 ( बारीक कटे)

स्टेप 1

सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में दूध गर्म करें और उबाल लें। इसमें पिसी हुई धुली मूंग दाल डालें और अच्छी तरह फेंटें।

स्टेप 2

अब मिश्रण के गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं. चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण को लगातार हिलाते हुए पकाएँ। केसर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।

स्टेप 3

अब इसे लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक कि दाल पक न जाए और फिर ओट्स डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 4

इस तरह लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं। और फिर एक सर्विंग बाउल में डालें। पिस्ता से सजाकर ठंडा करें और परोसें।