Methi Paratha: दिन की शुरुआत करें मेथी पराठे के हेल्दी नाश्ते के साथ

By Shivam Yadav

August 6, 2025

सुबह का नाश्ता अगर स्वादिष्ट हो तो दिन अच्छा व्यतीत होता है। ऐसे में आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते है मेथी से बने पराठे के साथ। इसको बनाने के लिए मेथी को काटकर, आटे में ही मिलाकर इसको गूंथ सकते हैं जानिए इस पराठे को बनाने की आसान विधि

सामग्री

1 कप                         मेथी के पत्ते 100 ग्राम                     पनीर 2 कप                         आटा 1 टी स्पून                     जीरा पाउडर 1 टी स्पून                     हरी मिर्च (कटी हुई) 1/2 टी स्पून                  हल्दी पाउडर स्वादानुसार                   नमक 2 टेबल स्पून                 तेल

स्टेप 1

सबसे पहले आटे में नमक, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डालें। फिर उसमें मेथी के पत्ते और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

स्टेप 2

इसके बाद आटा गूंथने के बाद उसे छोटे-छोटे भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग से लोई बना लें।

स्टेप 3

अब लोई को थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेलन से बेल लें। बेलते समय ध्यान रखें कि पराठा न ज्यादा मोटा हो और न ज्यादा पतला। अंत में तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालें।

स्टेप 4

जब पराठे को एक तरफ से अच्छे से सेंकें, फिर दूसरी तरफ भी घी लगाकर इसे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। अब तैयार मेथी पनीर पराठा को दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।