Bread Poha: वीकेंड की शुरुआत करें, ब्रेड पोहा के टेस्टी नाश्ते के साथ

By Shivam Yadav

May 3, 2025

पोहा का नाम सुनते ही आपको इंदौरी पोहा याद आता होगा, लेकिन आज दिन की शुरुआत कीजिए ब्रेड से बनने वाले पोहा के बारे में। अगर आपको सुबह ऑफिस जाने में जल्दी है तो आप भी ब्रेड पोहा की इस डिश को ट्राई कर सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

ब्रेड स्लाइस          4 प्याज़                 1 टमाटर                1 हरी मिर्च              2 राई                    ½ चम्मच हल्दी पाउडर         ¼ चम्मच नमक                 स्वादानुसार तेल                   2 चम्मच हरा धनिया नींबू                  1 टुकड़ा

स्टेप 1

सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें राई डालें और चटकने दें। फिर हरी मिर्च और प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

अब इसमें टमाटर डालें, हल्दी और नमक मिलाएं और टमाटर को नरम होने तक पकाएं।

स्टेप 3

इसके बाद कटे हुए ब्रेड के टुकड़े डालें और अच्छे से मसालों के साथ मिक्स करें ताकि ब्रेड मसाले को सोख ले।

स्टेप 4

मीडियम आंच पर 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं जब तक ब्रेड थोड़ा क्रिस्पी न हो जाए। और हरा धनिया और नींबू का रस डालकर, गरमा गरम सर्व करें।