Lemon Chicken: किसी भी डिनर पार्टी के लिए परफेक्ट डिश है चटपटा लेमन चिकन

By Shivam Yadav

November 28, 2024

पंजाबी खाने का अपना एक अलग ही स्वाद है और अगर आप भी पंजाबी खाना खाने के शौकीन हैं तो आपको पंजाबी लेमन चिकन का स्वाद जरूर पसंद आएगा। लेमन किक के साथ मुंह में घुलने वाली चिकन रेसिपी है, जो कि सिट्रस जूस, गन्ने के रस और कुछ बेसिक इंडियन मसालों के मेल से बनाया जाता है।

सामग्री

500 ग्राम               चिकन (बोनलेस) 2 टेबल स्पून           तेल 1 टेबलस्पून            अदरक-लहसुन पेस्ट 1                         नींबू का रस 1/2 टीस्पून             हल्दी पाउडर 1 टीस्पून                लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून                धनिया पाउडर 1/2 टीस्पून             जीरा पाउडर 1/2 टीस्पून             गरम मसाला स्वादानुसार             नमक 1 टेबल स्पून           हरा धनिया

स्टेप 1

सबसे पहले चिकन को धोकर अच्छी तरह से काट लें। अब उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 20 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें।

स्टेप 2

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें। अब मैरीनेट किया हुआ चिकन डालकर अच्छे से मिला लें। चिकन को मीडियम आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें, ताकि वह पूरी तरह से पक जाए।

स्टेप 3

जब चिकन पक जाए, तब उसमें नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। फिर 5 मिनट तक और पकाएं ताकि स्वाद अच्छे से मिश्रित हो जाए।

स्टेप 4

अब गरमागरम लेमन चिकन को हरे धनिये से सजा कर परोसें। इसे रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें।