Egg Fried Rice: फ्राइड राइस और एग लवर्स की फेवरेट डिश है स्पाइसी एग फ्राइड राइस की डिश

By Shivam Yadav

August 31, 2025

अगर आप अंडे खाने के शौकीन है तो फ्रिज से बचे हुए चावल और अंडों से बनाएं एग फ्राइड राइस की स्वादिष्ट डिश। यह मिनटों में बनने वाली डिश है जो जल्दी से आपकी भूख को शांत कर सकती है। जानिए एग फ्राइड बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप               चावल 2                    अंडे 1                    प्याज 1/2 कप           शिमला मिर्च 1/2 कप            गाजर 2-3                 हरी मिर्च 1/2 टी स्पून       अदरक-लहसुन पेस्ट 2 टेबल स्पून      सोया सॉस 1/2 टी स्पून      नमक 1/2 टी स्पून      काली मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून      तेल

स्टेप 1

एक पैन में 1 टी स्पून तेल गर्म करें, फिर उसमें अंडे डालकर फेंट ले। इसे निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 2

उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें, फिर प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें।

स्टेप 3

अब उसमें उबले हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाकर 2 मिनट तक फ्राई करें।

स्टेप 4

अंत में चावल में सोया सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। फिर अच्छे से मिला लें। अब तैयार फेंट को अंडे चावल में डालें और हल्के हाथ से मिला लें। हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसें।