Sweet Potato Cutlet : सर्दियों के लिए परफेक्ट डिश है शकरकंदी से बने चटपटे कटलेट

By Shivam Yadav

February 6, 2025

शकरकंद वैसे तो लोगों को कम पसंद होती है लेकिन अगर शकरकंद से बनी चटपटे कटलेट खाने को मिल जाएं तो आपको शकरकंद भी पसन्द आने लगेगा। इसको हरी चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है। इसको आसानी से कैसे बना सकते है जानिए विधि

सामग्री

4                      शकरकंद 1 टी स्पून           अदरक पेस्ट 3 टेबल स्पून        बेसन 1 टी स्पून           चाट मसाला 1/2 टी स्पून        आमचूर पाउडर 1 टी स्पून           नींबू का रस 1 टी स्पून           जीरा पाउडर 1/4 टी स्पून        गरम मसाला स्वादानुसार         नमक 3 टेबल स्पून        तेल

स्टेप 1

सबसे पहले शकरकंद को ओवन में नरम होने तक रोस्ट करें. पके शकरकंद को मैश कर लें।

स्टेप 2

इसके बाद चाट मसाला, आमचूर पाउडर, नींबू का रस, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट और बेसन डालें।

स्टेप 3

अब मिश्रण को छोटी टिक्की का आकार दें और तेल में फ्राई करें।

स्टेप 4

इस तरह आपका शकरकंद कटलेट तैयार है, इसे चटनी के साथ सर्व करें।