Achari Paneer: चटपटी और मलाईदार आचारी पनीर, जो बढ़ाए आपकी थाली की रौनक

By Shivam Yadav

June 27, 2025

आचारी पनीर एक ऐसी पनीर की डिश है जो बिल्कुल आचार जैसा स्वाद को याद दिलाती है। ये एक ऐसी डिश जिसे पनीर को आचार वाले चटपटे मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पनीर                  ½ किलो प्याज                  4 हरी मिर्च              5 तेल                    2 बड़े चम्मच काली सरसो         2 टी स्पून मेथी                   1 टी स्पून कलौंजी               ½ टी स्पून सौंफ                  2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट    1 टी स्पून आमचूर              1 टी स्पून

स्टेप 1

एक कढ़ाई में तेल डालकर उसमे सौंफ,मेथी और कलौंजी डालकर भून लें, फिर कुछ समय बाद इसमें बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर उसे भी भून लें।

स्टेप 2

अब इसमें हल्दी पाउडर और लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा भून लें।एक अलग बर्तन में दही लेकर उसमें आमचूर,लाल मिर्च पाउडर,चीनी और नमक डालकर मिलाएं।

स्टेप 3

इसके बाद दही को प्याज और मसाले वाली कढ़ाई में डालकर ,तेल अलग होने तक पकाएं।

स्टेप 4

अब इसमें पनीर के छोटे टुकड़े और पानी डालकर कुछ देर पकने दें। आपका रेस्त्रां स्टाइल अचारी पनीर बनकर तैयार है।