Moong Dal halwa : हर मौके पर खास, प्रोटीनयुक्त मूंग दाल हलवे का लाजवाब स्वाद

By Shivam Yadav

June 25, 2025

हलवा बनाने का सोच रहे हैं और कन्फ्यूज है किस चीज का हलवा बनाए तो आप मूंग की दाल से बना हलवा ट्राई कर सकते है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्ग सबको पसंद आने वाला हलवा है। जानिए इस प्रोटीन से भरपूर हलवा बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप             मूंग दाल 1/2 कप          घी 3/4 कप          चीनी 2 कप             दूध 1/2 कप          पानी 1/4 टी स्पून     इलायची पाउडर काजू              6

स्टेप 1

मूंग दाल को अच्छे से धोकर लगभग 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर दाल को दरदरा पीस लें। एक कढ़ाई में घी गरम करें। उसमें पीसी हुई मूंग दाल डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से भूनें।

स्टेप 2

अब इस भुनी हुई दाल में 2 कप दूध और 1/2 कप पानी डालें। इसे अच्छे से मिलाकर पकने दें। दाल को नरम होने तक पकाएं।

स्टेप 3

जब दाल पूरी तरह से नरम हो जाए, तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। अच्छे से मिलाएं और पकने दें जब तक चीनी पूरी तरह से घुल जाए और हलवा गाढ़ा न हो जाए।

स्टेप 4

अब मूंग दाल हलवा को एक सर्विंग बाउल में निकालें, ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गरम-गरम परोसें।