Semolina Snacks: बेसन छोड़िए और सूजी से बनाइए ये 5 चटपटे स्नैक्स, सभी बड़ी चाव से खाएंगे

By Roshni Jaiswal 

February 1, 2025

बेसन से अपने तरह-तरह के स्नैक्स बनाकर खाएं होंगे। लेकिन अब आप बेसन छोड़िए और सूजी से ये 5 चटपटे स्नैक्स बनाकर जरूर ट्राई करें। सूजी से बने ये चटपटे स्नैक्स खाने में इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि इसे सभी बड़ी चाव से खाएंगे। साथ ही इन स्नैक्स को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सूजी से बनने वाले इन 5 चटपटे स्नैक्स के बारे में

सूजी के पकोड़े

बेसन के पकोड़े तो बहुत खाए होंगे लेकिन इस बार आप सूजी के चटपटे और क्रिस्पी पकोड़े बनाकर गरमा गरम चाय के साथ स्नैक्स में खा सकते हैं।

सूजी ढोकला

बेसन का ढोकला खाकर बोर हो गए हैं तो आप सूजी का ढोकला बनाकर जरूर ट्राई करें। सूजी का ढोकला खाने में बहुत ही स्पंजी और टेस्टी होता है।

सूजी डोसा

जब भी आपको डोसा खाने का मन करे तो आप सूजी का डोसा बनाकर सांभर और चटनी के साथ खा सकते हैं। सूजी का डोसा खाने में बहुत ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट लगता है।

सूजी अप्पे

स्नैक्स में आपको कुछ चटपटा खाने का मन करे तो आप सूजी के अप्पे बनाकर खा सकते हैं। सूजी के अप्पे खाने के बाद आप बाकी सारे अप्पे को खाना भूल जाएंगे।

सूजी चीला

बेसन का चीला छोड़िए और आप स्नैक्स में सूजी का चीला बनाकर जरूर ट्राई करें। सूजी, दही, प्याज, टमाटर और नमक से आप सूजी का चीला तैयार कर सकते हैं।