Chicken Korma: वीकेंड पर दोस्तों को दीजिए मसालेदार चिकन कोरमा की शाही दावत

By Shivam Yadav

July 12, 2025

अगर आप नॉनवेज लवर है तो चिकन कोरमा को सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा, क्योंकि ये लगभग हर नॉनवेजेटेरियन की पहली पसंद है। यह एक मुगलई डिश है, जिसे मलाईदार और गाढ़ी ग्रेवी के साथ बनाया जाता है। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

चिकन                      500 ग्राम प्याज                        2 मध्यम टमाटर                      1 दही                         1/2 कप अदरक-लहसुन पेस्ट     1 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च       1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर               1/2 टी स्पून गरम मसाला                1/2 टी स्पून मटर                          1/4 कप तेल                           3 टेबल स्पून नमक                        स्वादानुसार

स्टेप 1

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें, अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें। इसके बाद कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 2

अब चिकन के टुकड़े डालें और अच्छी तरह से भूनें, जब तक चिकन का रंग बदल न जाए और उसमें से पानी न निकलने लगे। अब कटा हुआ टमाटर डालकर पका लें जब तक टमाटर मुलायम न हो जाए। फिर दही डालकर अच्छे से मिला लें और कुछ मिनट तक पकने दें।

स्टेप 3

अब मटर डालें और यदि जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर चिकन को पकने दें। कुछ देर तक पकने के बाद चिकन को नरम होने तक पकने दें।

स्टेप 4

अब गरम मसाला और मलाई डालकर अच्छे से मिलाकर पकने दें। अंत में धनिया पत्ते से सजाकर गरम-गरम परोसें।