Holi Special: होली पर स्नैक्स के साथ सर्व करें ये 5 तरह की चटपटी चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

By Roshni Jaiswal 

March 9, 2025

देशभर में होली की तैयारी धूमधाम से शुरू हो चुकी है। होली पर हर घर में मेहमानों के लिए तरह-तरह की मिठाइयां, पकवान और स्नैक्स बनाए जाते हैं। ऐसे में, आप भी इस होली पर घर आए मेहमानों को स्नैक्स के साथ इन 5 तरह की चटपटी चटनी बनाकर सर्व कर सकते हैं। इन चटपटी चटनी को खाने के बाद सभी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो आईए जानते हैं इन 5 तरह की चटपटी चटनी के बारे में

धनिया की चटनी

होली पर स्नैक्स के साथ आप धनिया की चटनी बनाकर जरूर सर्व करें। धनिया की चटनी किसी भी स्पाइसी स्नैक्स के मजा को दोगुना कर देती है।

पुदीने की चटनी

इस होली पर आप पुदीने की चटनी बना सकते हैं और घर आए मेहमानों को स्नैक्स के साथ इस चटनी सर्व कर सकते हैं।

मूंगफली की चटनी

होली पर आप स्नैक्स के साथ मूंगफली की चटनी बना सकते हैं और इस चटपटी चटनी के साथ किसी भी स्नैक्स के स्वाद में चार चांद लगा देती है।

टमाटर की चटनी

आप भी सोच रहे हैं होली पर स्नैक्स के साथ कौन सी चटनी बनाएं, तो आप टमाटर की चटनी बना सकते हैं। ये चटपटी चटनी किसी भी स्नैक्स के साथ खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है।

खट्टी मीठी इमली की चटनी

होली पर स्नैक्स के साथ आप खट्टी मीठी इमली की चटनी बनाकर सर्व कर सकते हैं। खट्टी मीठी इमली की चटनी चटपटे स्नैक्स को और स्वादिष्ट बना देती है।