Mint Paratha : सुबह का नाश्ते में सर्व करें पुदीना से बना पराठा, बच्चो को आएगा पसंद

By Shivam Yadav

January 29, 2025

हफ्ते में अलग अलग तरह के पराठे खाना तो सब चाहते है लेकिन एक ही तरह से बने पराठे खाकर बोर हो गए है तो आज पुदीना से बना पराठा ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। तो आइए जानते है इसको आसानी से कैसे बनाया जा सकता है

सामग्री

गेहूं आटा                         1 कप पुदीने के पत्ते                    1/4 कप हरी मिर्च                         1 अदरक                           1/2 इंच जीरा                             ½ टी स्पून नमक                             स्वादानुसार तेल                               2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले, एक बर्तन में आटा डालें। इसमें बारीक कटा पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा पानी डालकर आटे को नरम गूंथ लें और ढककर रख दें।

स्टेप 2

अब गूंथे हुए आटे से छोटे-छोटे भाग लेकर लोई बना लें। एक लोई लेकर उसे बेलन से गोल आकार में बेलें। आप चाहें तो पराठे के बीच में थोड़ा तेल लगाकर उसे मोड़ सकते हैं, फिर से बेल सकते हैं, ताकि पराठे में परतें आ जाएं।

स्टेप 3

इसके बाद तवा गरम करें और उस पर बेलें हुए पराठे को डालकर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक सेकें। बीच में तेल लगाएं ताकि पराठा क्रिस्पी बने।

स्टेप 4

इस तरह आपका पुदीना पराठा बनकर तैयार है, इसे दही या चटनी के साथ सर्व कर सकते है।