Macaroni Soup : किटी पार्टी में सर्व कीजिए शरीर के लिए लाभदायक मैकरॉनी सूप

By Shivam Yadav

March 1, 2025

मैकरॉनी वैसे तो बच्चों की पसंदीदा डिश है लेकिन अगर आप बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी खिलाना चाहते है तो आप उनके लिए मैकरॉनी का सूप ट्राई कर सकते है। ये सेहत के लिए लाभदायक होता है जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                    मैकरोनी 1/2 कप                सब्जियाँ 1                          प्याज 1                         टमाटर 4 कप                   पानी या सब्जी स्टॉक 1 टेबल स्पून           ऑलिव ऑयल 1/2 टेबल स्पून         जीरा 1/2 टेबल स्पून        अदरक-लहसुन पेस्ट स्वादानुसार            नमक 1 टी स्पून             काली मिर्च पाउडर

स्टेप 1

एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें मैकरोनी डालकर 5 मिनट तक उबालें, फिर छानकर अलग रख लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें। फिर प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। अब कटी हुई सब्जियाँ (गाजर, शिमला मिर्च, मटर, बीन्स) डालकर भून लें।

स्टेप 3

इसके बाद टमाटर डालें और पकने तक भूनें, ताकि टमाटर नरम हो जाएं। अब पानी या सब्जी स्टॉक डालें, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। इसे उबालने के लिए 5 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 4

अंत में उबली हुई मैकरोनी डालें और अच्छे से मिला लें। अब सूप को गहरे कटोरे में डालें, हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।