Banana Kebab : दाल वाले कबाब को कहें अलविदा और स्नैक में शामिल करें केले से बनने वाले चटपटे कबाब

By Shivam Yadav 

June 15, 2025

अगर आप वेजिटेरियन है और कबाब खाने का मन बना रहे है तो दाल से बने कबाब को कहिए अलविदा और बनाए केले से बने स्वादिष्ट कबाब। इस केले से बने कबाब को हरी चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। जानिए इसको आप कैसे आसानी से बना सकते है

सामग्री

2                                कच्चे केले 2                                काली मिर्च पाउडर 100 ग्राम                      कुट्टू का आटा 2 ग्राम                          जीरा पाउडर स्वादानुसार                    नमक 2                                हरी मिर्च 3 टेबल स्पून                  तेल 2 टेबल स्पून                  धनिया पत्ती

स्टेप 1

सबसे पहले केले को दो हिस्सों में काट लें और भाप में पका लें। एक बार जब भाप निकल जाए तो इन्हें छीलकर मिक्सिंग बाउल में रखें।

स्टेप 2

एक बार जब यह ठंडे हो जाएं तो केलों को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें तेल, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा पाउडर और कालीमिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 3

इसमें कुट्टू का आटा और डालकर अच्छी तरह मिलाकर डो तैयार कर लें। अपनी हथेलियों पर तेल लगाएं, थोड़ा सा मिश्रण लें और उन्हें टिक्की का आकार दें।

स्टेप 4

अब इन्हें आप चाहे तो डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर सकते हैं। फ्राई करने के बाद इन्हें टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्ट्रा तेल निकल जाए और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।