Makki Dhokla: बेसन ढोकला को कहें अलविदा, पंजाबी स्टाइल में बनाए मक्की ढोकला

By Shivam Yadav

July 6, 2025

ढोकला का नाम सुनते ही हमें बेसन से बना ढोकला याद आता है लेकिन अगर आप यूनिक ढोकला बनाने की सोच रहे है तो मक्की ढोकला को ट्राई कर सकते है। ये पंजाब और गुजरात के मिश्रण से बनी एक टेस्टी डिश है। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                 मक्के का आटा 1/2 कप              मटर (पिसा हुआ) 2                      हरी मिर्च 1 इंच                 अदरक (टुकड़ों में कटा) स्वादानुसार          लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून         सौंफ 2 टेबल स्पून         हरा धनिया 1/2 टी स्पून         काली सरसों के दाने 1/2 टी स्पून         हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून        धनिया पाउडर स्वादानुसार           नमक 1 टी स्पून            बेकिंग सोडा 2 टेबल स्पून        तेल 4                      कढ़ी पत्ता

स्टेप 1

एक बड़े कटोरे में मक्के का आटा, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, सौंफ, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें।

स्टेप 2

अब इस मिश्रण में मटर के दाने, बारीक कटी हरी मिर्च, बेकिंग सोडा और हरा धनिया डालें। इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें, इसे 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें।

स्टेप 3

अब इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर गोल लोई बना लीजिए और बीच-बीच में अपनी उंगली की सहायता से इसे छेद कर लीजिए।

स्टेप 4

अब ढोकला को अगले 10-15 मिनट के लिए या उनके नरम और स्पंजी होने तक स्टीम करें। इसे मूंग दाल और पुदीने की चटनी के साथ परोस सकते है ।