Egg Biryani: ढाबे वाली अंडा बिरयानी को कीजिए बाय बाय और घर पर ट्राई करें स्पाइसी अंडा बिरयानी

By Shivam Yadav

May 14, 2025

अंडे खाने के शौकीन लोगो को अंडा बिरयानी की ये डिश खूब पसंद आने वाली है। अंडा बिरयानी प्रोटीनयुक्त डिश है। ये इतनी स्वादिष्ट डिश है कि इस डिश खाने के बाद आप ढाबे वाली अंडा बिरयानी के स्वाद को भूल जायेंगे। तो जानिए कैसे अंडा बिरयानी को आसानी से बना सकते है

सामग्री

4                  अंडे 1 कप            बासमती चावल 1                 प्याज (बारीक कटा) 1                 टमाटर 3                  हरी मिर्च 1/2 कप         दही 1/4 कप        हरा धनिया 1/4 कप        पुदीना 1 टी स्पून       अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून        बिरयानी मसाला 1/2 टी स्पून     हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून     लाल मिर्च पाउडर 3                   लौंग 2                   इलायची 2 टेबल स्पून     तेल स्वादानुसार        नमक

स्टेप 1

सबसे पहले चावल को धोकर पानी में भिगोकर रखें। फिर एक बर्तन में पानी उबालें, उसमें चावल डालें और 10 मिनट तक पकने दें। अब पानी निकाल कर चावल को अलग रख लें। अब अंडों को उबालकर छील लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें लौंग और इलायची, प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।

स्टेप 3

इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और बिरयानी मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। उबले हुए अंडे डालें और हल्के से मसाले में मिला लें। फिर दही डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 4

अब, उबले हुए चावलों को इस मिश्रण में डालकर धीरे से मिला लें। हरा धनिया और पुदीना डालकर अच्छे से मिला लें। ढककर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। आपका एग बिरयानी तैयार है।