Sindhi Kadhi: सिंपल कढ़ी को बोली बाय बाय, और ट्राई करें सब्जियों से बनी सिंधी कढ़ी

By Shivam Yadav

May 3, 2025

कढ़ी का नाम सुनते ही बेसन से बनी पकौड़ी वाली कढ़ी का स्वाद दिमाग में आता है, लेकिन अगर आप बेसन से बनी कढ़ी खाकर बोर हो गए है तो सिंधी कढ़ी को ट्राई कर सकते है। ये सब्जियों से बनी एक स्वादिष्ट कढ़ी है, जानिए इसको कैसे बनाया जा सकता है

सामग्री

1 कप                 बेसन 2                       टमाटर 1 कप                 दही 2                      हरी मिर्च 1/2 टी स्पून         जीरा 1/2 टीस्पून          राई 1/2 टीस्पून          हल्दी पाउडर 1/2 टीस्पून          लाल मिर्च पाउडर 1/2 टीस्पून          धनिया पाउडर स्वादानुसार          नमक 4 कप                 पानी 2 टेबल स्पून         तेल

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से घोल तैयार करें, जिससे कोई गांठ न बने।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें जीरा, राई और हरी मिर्च डालकर तड़कने दें। फिर कटे हुए टमाटर डालकर उन्हें भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें। अच्छे से मिला लें और 2 मिनट तक भूनें। इसमें दही डालें और फिर बेसन का घोल डालकर लगातार हिलाते जाएं, ताकि कढ़ी में गांठें न पड़े।

स्टेप 4

अब 4 कप पानी डालें और कढ़ी को उबालने दें। उबाल आने पर आंच धीमी कर दें और 15 मिनट तक पकने दें। फिर नमक डालकर मिक्स करें और तैयार कढ़ी को चावलों या रोटियों के साथ सर्व करें।