Tomato Chaat : आलू और मटर चाट को कहिए बाय बाय, और बनाएं बनारस की मशहूर टमाटर चाट

By Shivam Yadav

May 10, 2025

वीकेंड पर शाम का नाश्ता कीजिए कुछ स्पेशल और बनाएं टमाटर चाट की स्वादिष्ट डिश को, ये बनारस की मशहूर डिश है। इसको एक बार ट्राई करने के बाद आप आलू मटर की चाट को कम पसंद करेंगें। तो जानिए इस खट्टी मीठी टमाटर से बनी चाट बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

3                       उबले आलू 1 कटोरी              उबले सफेद मटर 7-8                    टमाटर कटे हुए 4-5                    हरी मिर्च कटी हुई 1चम्मच               अदरक (कद्दूकस किया) 1/2 चम्मच           जीरा 2 चम्मच              तेल स्वादानुसार          नमक आवश्कतानुसार    सेव नमकीन 1 बारीक कटी      प्याज 1 टेबल स्पून       हरा धनिया 1 टी स्पून           चाट मसाला 2 टेबल स्पून       खट्टी मीठी चटनी

स्टेप 1

सबसे पहले कढ़ाई में तेल को डालकर गरम करे और जीरा डालकर तड़का लगाएं।

स्टेप 2

अब अदरक और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट के लिए भून लें। अब टमाटर और उबले हुए आलू, उबली मटर डालकर अच्छे से चलाएं।

स्टेप 3

अब,थोड़ा सा सादा नमक डालें और अच्छे से चलाते हुए 5 मिनट तक धीमी आंच तक पकाएं।

स्टेप 4

अब सर्व करने के लिए प्लेट में निकाले और ऊपर से खट्टी मीठी चटनी, सेव नमकीन,बारीक कटी प्याज़, हरी धनिया पत्ती डालें।