By Roshni Jaiswal
June 9, 2025
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो रोजाना 1 गिलास सत्तू का शरबत जरूर पिएं। क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।
सत्तू का शरबत पीने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जिससे कब्ज, अपच और गैस की समस्या से राहत मिलती है।
सत्तू का शरबत पीने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। क्योंकि सत्तू में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
गर्मियों में रोजाना एक गिलास सत्तू का शरबत पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है।
सत्तू का शरबत पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। क्योंकि इस शरबत को पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है।