By Roshni Jaiswal
July 16, 2025
2 कप गेहूं का आटा 1 कप चने का सत्तू 1 प्याज (बारीक कटी हुई) 5 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) 1/2 टीस्पून अजवाइन 1/4 टीस्पून कलौंजी 1 टीस्पून सरसों का तेल स्वादानुसार नमक 1 या स्वादानुसार नींबू का रस 1 आम का अचार तेल
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आटा डालें। फिर इस आटे में जरूरत अनुसार पानी डालकर इसे मुलायम गूंथ लें और फिर इसे ढककर अलग रख दें।
अब एक बड़े बर्तन में चने का सत्तू, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन, कलौंजी, नमक, 1 टीस्पून सरसों का तेल, आम का अचार, नींबू का रस और 1 चम्मच पानी डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसके बाद गूंथें हुए आटे की लोई बना लें। फिर इस लोई में सत्तू के भरावन को भरकर बंद कर दें और इसे रोटी की आकार में गोल और थोड़ा मोटा बेल लें।
अब गैस पर एक तवा गर्म करें। तवा अच्छे से गर्म हो जाए तो उस पर रोटी डालकर सेंकें। जब रोटी दोनों तरफ से सिक जाए तो इसके दोनों तरफ से तेल लगाकर इसे सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।
अब आपका गरमा गरम सत्तू की रोटी बनकर तैयार है। बरसात के मौसम में दही और चोखा के साथ इसके स्वाद का लुप्त उठाएं।