Monsoon Special: बारिश, चाय और पनीर पकौड़े कुछ यूं रखें शाम का स्नैक

By Shivam Yadav

August 4, 2025

इस बारिश के मौसम में चाय के साथ पनीर के पकौड़े हो तो शाम और भी सुहानी हो जाए। पनीर पकौड़े बनाने के लिए आपको पनीर को टुकड़ों में काटकर, बेसन में लपेटकर तला जाता है। पनीर पकौड़ों को हरी चटनी या सॉस के साथ खाने पर इसके स्वाद में चार चांद लग जाते है। तो जानिए इसको कैसे बनाया जा सकता है

सामग्री

2 कप                       बेसन 2 टेबल स्पून              चावल आटा टेबल स्पून                मैदा एक चुटकी                 हींग 1/2 टी स्पून               अजवायन 1 टी स्पून                  अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून               हल्दी पाउडर 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून                 नींबू रस स्वादानुसार                 नमक पानी 500 ग्राम                   पनीर 1 टी स्पून                  आम पाउडर

स्टेप 1

सबसे बेसन को एक बड़े बाउल में निकाल लीजिये, इसमें चावल का आटा, मैदा, हींग, अजवायन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, नमक, पानी डाल कर मिला दीजिये। इसे मिलाकर एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

अब, पनीर ले उसके ऊपर नमक डाल कर मिला दीजिये। पनीर के टुकड़ों को बेसन बैटर में डुबोकर डीप फ्राई करें।

स्टेप 3

इसे तेज आंच पर फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 4

आपके पनीर के पकोड़े तैयार हैं। इसे थोड़े से सूखे आम के पाउडर से गार्निश करके सर्व करें।