Papdi Chaat: झटपट बनाएं उत्तर प्रदेश की फेमस दही और मसालों से युक्त पापड़ी चाट

By Shivam Yadav

August 8, 2025

चाट के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है यहां पर चाट खूब पसंद की जाती है। वैसे आपने आलू चाट तो खूब खाई होगी लेकिन आज बनाएं झटपट बनने वाली पापड़ी चाट। इस चाट को पापड़ी और उबले आलू से बनाया जाता है। तो आइए जानते है इसको आप कैसे आसानी से बना सकते है

सामग्री

पापड़ी                      50 ग्राम उबले आलू                 2 दही                         1 कप चटनी                        1 टेबल स्पून जीरा पाउडर                1/2 टीस्पून चाट मसाला                1/2 टीस्पून काला नमक                स्वाद अनुसार चीनी                         2 टीस्पून हरा धनिया                  कटा हुआ

स्टेप 1

सबसे पहले, पापड़ी को एक प्लेट में रखें। इन्हें हल्का कुरकुरा और ताजे होना चाहिए। उसके बाद उबले हुए आलू को मैश करके नमक और काला नमक डालें। दही को अच्छी तरह से फेंट लें ताकि वह स्मूथ हो जाए।

स्टेप 2

सबसे पहले, पापड़ी को एक प्लेट में रखें। इन्हें हल्का कुरकुरा और ताजे होना चाहिए। उसके बाद उबले हुए आलू को मैश करके नमक और काला नमक डालें। दही को अच्छी तरह से फेंट लें ताकि वह स्मूथ हो जाए।

स्टेप 3

पापड़ी के ऊपर मसालेदार आलू का मिश्रण डालें। फिर, उस पर दही, चटनी, जीरा पाउडर, चाट मसाला, और काला नमक छिड़कें।

स्टेप 4

अंत में हरे धनिये से सजाएं और अगर चाहें तो प्यूरी अनार डाल सकते हैं। अब आपकी पापड़ी चाट तैयार है।