Milllet Dosa: झटपट बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल में बना हेल्दी और टेस्टी बाजरा डोसा

By Shivam Yadav

April 28, 2025

शाम के नाश्ते में बच्चों को कुछ स्पेशल खाने का मन होता ही है ऐसे में आज आप उनके लिए बाजरे से बना डोसा बना सकते हैं। बाजरा सेहत के लिए लाभदायक भी होता है, ये हेल्दी के साथ साथ टेस्टी भी होता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                  बाजरा 1/2 कप               चावल 1/4 कप               उड़द दाल 1/4 कप               मूँग दाल 1/4 टी स्पून           हींग 1/2 टी स्पून          नमक

स्टेप 1

सबसे पहले बाजरा, चावल, उड़द दाल, और मूँग दाल को अच्छे से धोकर 6 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें।

स्टेप 2

अब भिगोई हुई सामग्री को पानी के साथ मिक्सी में डालकर मुलायम पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक छोटी चुटकी हींग भी डाल सकते हैं।

स्टेप 3

इसके बाद पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर उसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर डोसा जैसा पतला घोल तैयार करें। स्वाद अनुसार नमक डालें।

स्टेप 4

एक नॉन-स्टिक तवा या तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं। तवा मध्यम आंच पर रखें। तवे पर एक कटोरी घोल डालकर, गोल आकार में फैला लें। फिर डोसे को क्रिस्पी होने तक पकाएं। आपका डोसा तैयार है, इसे सांबर और चटनी के साथ परोसें।