Tahri: झटपट बनाएं सब्जियों से भरपूर और मां की याद को ताजा करने वाली स्वादिष्ट तहरी

By Shivam Yadav

July 13, 2025

अगर आप लंच में कोई टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश बनाने की सोच रहे है तो तहरी को बना सकते है। इसको खाने के बाद आपको बचपन की और मां के हाथ से बनी तहरी याद आएगी। तो आइए जानते है तहरी बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                   बासमती चावल 2 टेबल स्पून           तेल 1                         प्याज 1                         टमाटर 1                        हरी मिर्च 1 टी स्पून             अदरक लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून          हल्दी पाउडर 1 टी स्पून             जीरा 2                        लौंग 2                        हरी इलायची स्वादानुसार           नमक 2 कप                  पानी

स्टेप 1

सबसे पहले, बासमती चावल को अच्छे से धोकर 15  मिनट के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें जीरा, लौंग, इलायची डालें।

स्टेप 2

अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। फिर टमाटर, हरी मिर्च, और हल्दी पाउडर डालकर टमाटर को नरम होने तक पकाएं।

स्टेप 3

अब भिगोए हुए चावल को कढ़ाई में डालें और उसे हल्के हाथों से मिला लें, ताकि मसाले चावल में अच्छी तरह से लग जाएं। 2 कप पानी डालें, नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 4

फिर कढ़ाई को ढककर मध्यम आंच पर पकने दें, जब तक चावल पूरी तरह से पककर पानी सूख जाए। तैयार तहरी को हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म परोसें।