Panchamrut Recipe: पंचामृत बिना अधूरी है पूजा, जानिए कैसे बनता है पूजा का पवित्र प्रसाद पंचामृत

By Roshni 

August 26, 2025

पंचामृत पाँच पवित्र सामग्रियों – दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बनाया जाने वाला प्रसाद है। पूजा और व्रत में इसका विशेष महत्व है, क्योंकि इसके बिना पूजा अधूरी होती है। यह विशेष रूप से पूजा, व्रत और धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होता है। पंचामृत को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। पंचामृत शरीर और मन को पवित्रता व सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। तो आईए जानते पंचामृत बनाने की विधि

सामग्री

दूध – 1 कप दही – 1 कप घी – 1 बड़ा चम्मच शहद – 1 बड़ा चम्मच शक्कर – 2 बड़े चम्मच तुलसी पत्ते – 4-5

स्टेप 1

सबसे पहले दूध और दही को एक बर्तन में डालकर मिलाएं।

स्टेप 2

इसके बाद इसमें घी, शहद और शक्कर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 3

अब इसके ऊपर से तुलसी पत्ते डालें।

स्टेप 4

अब आपका पंचामृत बनकर तैयार है। इसे पूजा में अर्पण कर प्रसाद के रूप में बाँटें।