Chilla Recipe: सुबह-सुबह आटे से झटपट तैयार करें ये स्वादिष्ट चीला, कुछ मिनटों में हो जाता है तैयार

By Roshni Jaiswal 

July 1, 2025

सुबह का नाश्ता झटपट तैयार करना चाहते हैं तो आप सुबह-सुबह इस आसान रेसिपी से कुछ मिनटों में ही आटे से ये स्वादिष्ट चीला तैयार करके खा सकते हैं। ये वेजिटेबल आटा चीला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। तो आईए जानते हैं वेजिटेबल आटा चीला बनाने की इस आसान रेसिपी के बारे में

सामग्री

2 कप गेहूं का आटा 1 कप दही 1 प्याज 4 हरी मिर्च एक टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया) 1 टमाटर आधा शिमला मिर्च 1 गाजर 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर 1/2 टीस्पून अजवाइन स्वादानुसार नमक तेल

स्टेप 1

सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में आटा, हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 2

अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसमें जरूरत अनुसार पानी डालकर चीले का घोल तैयार कर लें। ध्यान रखे घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला।

स्टेप 3

इसके बाद चीले के घोल में सभी कटी हुई सब्जियां, अदरक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 4

अब गैस पर एक तवा या पैन रखकर गर्म करें। तवा अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो एक कलछी की मदद से चीले के घोल को तवा के ऊपर डालकर गोल और पतला फैलाकर सेंकें।

स्टेप 5

जब चीला एक तरफ से सिक जाए तो इसे दोनों तरफ से तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। अब आपका वेजिटेबल आटा चीला बनकर तैयार है। इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।