By Shivam Yadav
July 13, 2025
ब्रेड 6 स्लाइस लहसुन 10 कली बटर 4 टेबल स्पून चिली फ्लेक्स 1 टेबल स्पून धनिया पत्ती 1 टेबल स्पून चीज़ ½ कप
सबसे पहले बटर को फ्रिज से निकाल कर रख लें। अब लहसुन और चीज़ को अलग अलग कद्दूकस कर लें। 3 टेबल स्पून बटर में लहसुन को मिक्स कर लें।
ब्रेड के सभी स्लाइस पर लहसुन मिक्स बटर लगाएँ, फिर धनिया पत्ती, चिली फ्लेक्स और लास्ट मे चीज़ लगाएँ और उसे हाथ से हल्का सा दबा दें।
अब पैन को गर्म करें, उसमे 1 टेबल स्पून बटर डाल दें और आँच धीमी कर दें। चार ब्रेड का पीस उसमें टोस्ट होने के रख दे।
अब चीज के मेल्ट ना होने तक ब्रेड के ढककर पकाएं। जब चीज मेल्ट हो जाए तो बाकी ब्रेड को भी पहले की तरह टोस्ट कर लें। आपकी चीज़ गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।