Arahar Dal: डिनर में कुछ हल्का खाने का है प्लान, आनंद ले ढाबे वाली अरहर की दाल का स्वाद

By Shivam Yadav

July 3, 2025

कभी कभी डिनर में कुछ हल्का खाने का मन होता है जो कि जल्दी से बन जाए अगर आप भी ऐसा ही प्लान कर रहे है तो बनाएं सिंपल अरहर की दाल। यह हर रसोई की फेवरेट डिश हैं। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                अरहर दाल 1 टी स्पून            हल्दी पाउडर स्वादानुसार          नमक 1                      टमाटर 1                      हरी मिर्च 1/2 टी स्पून         जीरा 1 टी स्पून            अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून         लाल मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून         घी 1/4 टी स्पून         हींग 1/2 टेबल स्पून     धनिया

स्टेप 1

एक बर्तन में 1 कप अरहर दाल को धोकर, 3 कप पानी, हल्दी और नमक डालकर मीडियम आंच पर पकने दें। जब दाल उबाल जाए और पूरी तरह से नरम हो जाए, तब गैस बंद कर दें।

स्टेप 2

एक पैन में घी या तेल गरम करें। उसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। अब अदरक लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।

स्टेप 3

अब तड़के में कटी हुई हरी मिर्च और टमाटर डालकर हल्का सा भूनें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालें और 1-2 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 3

अब कढ़ाई में तेल गरम करके राई, हींग, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें। तैयार तड़का सांभर में डालें और अच्छे से मिलाकर गरमागरम डोसे के साथ परोसें।