Gujarati Kadhi: कढ़ी खाने के शौकीन लोगो को खूब पसंद आएगी गुजराती स्टाइल से बनी कढ़ी

By Shivam Yadav 

January 30, 2025

गुजरात की कई प्रकार की डिश आपने ट्राई की होंगी, लेकिन इस बीच अगर आप गुजरात की मशहूर कढ़ी को ट्राई करते है तो वहां के लगभग हर फूड को भूल जायेंगे। दही और बेसन से तैयार की गई गुजराती कढ़ी खाने के बाद हर कोई इसको दोबारा खाना चाहेगा। जानिए कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

2 कप                       खट्टा दही 2 टेबल स्पून               बेसन 4 कप                       पानी 1/4 टी स्पून                हींग 1 टेबल स्पून               नमक 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर 1/4 टी स्पून               दालचीनी पाउडर 2-3 टेबल स्पून            चीनी 2 टेबल स्पून                तेल 2 टी स्पून                  सरसों के दाने 10                          कढ़ीपत्ता 4 साबुत                    लाल मिर्च 2 टेबल स्पून              हरा धनिया

स्टेप 1

सबसे पहले दही को अच्छी फेंटे जब तक वह स्मूद न हो जाए, इसमें बेसन मिलाएं, इसे दोबारा अच्छे से फेंटें ताकि यह स्मूद हो जाए। इसमें हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर, चीनी और पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें।

स्टेप 3

जब ये साबुत मसाले चटकने लगे तो इसमें दही का मिश्रण डालें, तेज आंच पर इसे पकाएं और उबाल आने दें।

स्टेप 4

अब आंच को धीमा कर दें और कढ़ी को 15-20 के लिए ऐसे ही पकाएं। हरा धनिये से गार्निश करने के बाद गुजराती कढ़ी को गर्मागर्म सर्व करें।