By Roshni Jaiswal
February 20, 2025
1 कप मूंगफली दाना 2 चम्मच दही 2 हरी मिर्च 6 लहसुन कलियां 5 करी पत्ता 1 टीस्पून राई स्वादानुसार नमक 2 चम्मच तेल
सबसे पहले धीमी आंच गैस पर एक पैन में मूंगफली दाना डालकर भून लें। जब मूंगफली दाना हल्का रोस्ट हो जाए तो गैस बंद कर दें।
अब मूंगफली दाना को ठंडा होने दें। जब मूंगफली दाना ठंडा हो जाए तो इसे हाथों से मसल कर इसके सारे छिलके निकाल लें।
इसके बाद एक मिक्सी जार में मूंगफली दाना, हरी मिर्च, दही, लहसुन और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें और इसे एक कटोरी में निकाल लें।
अब एक पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें राई, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर भूनें। जब राई चटकने लगे तो इसमें चटनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें।
अब आपका मूंगफली की चटपटी चटनी बनकर तैयार है। इसे आप किसी भी के साथ सर्व करें।