Paneer Appe : पनीर अप्पे, बच्चों का पसंदीदा और टेस्टी नाश्ता अब बनाएं घर पर ही

By Shivam Yadav

March 28, 2025

अप्पे, वैसे बच्चों को खूब पसंद है लेकिन आप चाहे तो इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए पनीर से बने अप्पे ट्राई कर सकते है। वैसे शाम के नाश्ते के लिए पनीर के अप्पे एक परफेक्ट डिश हो सकती हैं। ये रोजमर्रा के नाश्ते अलग और टेस्टी डिश है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पनीर                          1 कप सूजी (रवा)                   1 कप दही                           1/2 कप पानी                          आवश्यकतानुसार हरी मिर्च                     1 अदरक                       1 टुकड़ा तेल                            1 टेबल स्पून नमक                          स्वादानुसार करी पत्ते                     1 टी स्पून काली मिर्                   1/2 टी स्पून

स्टेप 1

एक बड़े बाउल में सूजी, दही, और पानी डालकर अच्छे से मिला लें। फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, अदरक, कटी हुई करी पत्तियां, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रखें।

स्टेप 2

इसके 15 मिनट बाद बैटर में एनो डालकर अच्छे से मिक्स करें। एनो से बैटर हल्का और फूला हुआ हो जाएगा। अप्पे पैन को मध्यम आंच पर गरम करें। इसमें थोड़ा सा तेल डालें और अच्छी तरह से तेल को पैन में फैलाएं।

स्टेप 3

अब बैटर को एक-एक करके पैन में डालें। ध्यान रखें कि बैटर थोड़ा फूला हुआ हो और पैन में हर हिस्से में बराबर तेल लगे।

स्टेप 4

अब पैन में 1-2 बड़े चम्मच पानी डालें और ढककर अप्पे को 5-7 मिनट तक पकने दें। जब नीचे का हिस्सा हल्का ब्राउन हो जाए, तो पलटकर दूसरी तरफ भी पकाएं। फिर गरमागरम पनीर अप्पे तैयार हैं।