Moong Dal Pakora: हेल्थ और टेस्ट का अनोखा संगम है मूंग दाल से बने पकौड़े, हरी चटनी के साथ उठाएं लुत्फ

By Shivam Yadav

August 30, 2025

बारिश के इस मौसम में अगर पकौड़े मिल जाए तो दिन और भी खूबसूरत हो जाता है तो आज की शाम मूंग दाल से पकौड़े का स्वाद हरी चटनी के साथ लीजिए। एक बार इसको बनायेंगे तो बच्चे भी चाव से खाएंगे। जानिए इस हेल्दी पकौड़े बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

200 ग्राम                          मूंग दाल 2                                    प्याज़ नमक                               स्वादानुसार 2 टेबल स्पून                     धनिया पत्ती 2 टी स्पून                         जीरा पाउडर 1/2 टेबल स्पून                   सौंफ

स्टेप 1

सबसे पहले मूंग दाल को रात भर ‌या कम से कम आठ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।

स्टेप 2

इसके बाद दाल से पानी छानकर, दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें। एक कटोरी में दाल के पेस्ट को निकालें और उसमें बारीक़ कटा प्याज़, धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, सौंफ और बारीक़ कटी हरी मिर्च डालकर मिला लें।

स्टेप 3

एक बड़े पैन में तलने के लिए तेल को डालकर गर्म करें। गर्म तेल में बैटर को गोल करके डालें। मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा होने तक भुनें।

स्टेप 4

और इस तरह आपके गरमागर्म मूंग दाल के पकौड़े बनकर तैयार हैं। इसे पुदीना चटनी या नारियल चटनी के साथ सर्व करें ।