Garlic Laccha Paratha: परतों में बसा स्वाद धीरे धीरे खोले और स्वाद लें टेस्टी लच्छा पराठे का

By Shivam Yadav

June 14, 2025

सुबह के नाश्ते में पराठा तो सबका फेवरेट होता है लेकिन इस वीकेंड की शुरुआत करें लच्छा पराठा के साथ। ये गार्लिक लच्छा पराठा बाहर से कुरकुरा और अंदर से काफी मुलायम होता है। इसे किसी सब्जी या आचार के साथ पसंद किया जाता हैं। जानिए इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

2 कप               गेहूं आटा 2 टेबल स्पून       लहसुन पेस्ट 1 कप               गर्म पानी स्वादानुसार         नमक 1 टी स्पून          चिली फलेक्स

स्टेप 1

सबसे पहले गेहूं का आटा, इसमें लहसुन का पेस्ट और चिली फ्लेक्स मिलाकर आटा गूंथ लें। इसे आधे घंटे के लिए आराम से रख दें।

स्टेप 2

अब आटे को गोल आकार में बेल लें। और इसे चाकू से छोटी-छोटी ट्रिप काट लें।

स्टेप 3

इन पट्टियों को फिर से गोल आकार में मिलाकर चपटा कर लें। यही प्रक्रिया दोबारा दोहराएं।

स्टेप 4

अब इसे तवे पर मक्खन में डालकर पकाएं। और इस तरह आपका गार्लिक लच्छा पराठा बनकर तैयार है, आप इसे रसेदार सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।