By Roshni Jaiswal
May 14, 2025
1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ) 1 कप दही 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटी हुई) 1/2 टीस्पून भूना जीरा पाउडर 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
अब इस फेंटे हुए दही में भूना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें।
इसके बाद इसमें हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपका प्याज का रायता बनकर तैयार है। इसे लंच और डिनर में खाने के साथ सर्व करें।