Mahashivratri Special: इस महाशिवरात्रि पर बनाइए व्रत में खाने किए परफेक्ट समक राइस

By Shivam Yadavl 

February 23, 2025

महाशिवरात्रि को अगर आप व्रत रखते है तो आप फलाहार में समक राइस को शामिल कर सकते है। ये खाने में बहुत टेस्टी और शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। आप चाहे तो समक राइस से एक अच्छी खीर भी बना सकते है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

समक चावल                      1 बाउल आलू (बारीक कटा)               1 सेंधा नमक                         1 टी स्पून हरी मिर्च                            1 जीरा                                1/2 टी स्पून घी                                    2 टेबल स्पून नींबू का रस                        2 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले सामक चावल को साफ करके 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें।

स्टेप 2

इसके बाद कुकर में घी गरम करें जीरा और बारीक़ कटी हरी मिर्च को डालकर फ्राई करें।

स्टेप 3

अब बारीक़ कटे हुए आलू डाल कर उन्हें सॉफ्ट होने तक पकाएं। और उसके बाद  इसमें भिगोए सामक चावल और पानी डालें।

स्टेप 4

अंत में कुकर का ढक्कन बंद करके लगभग 10 मिनट के लिए पकने दें। उसके बाद इसे किसी थाली में निकालकर ऊपर से नींबू का रस मिलाकर इसका गरमा-गरम आंनद ले।