Basant Panchami 2025 Bhog: मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन 5 चीजों का भोग

By Roshni Jaiswal 

January 31, 2025

2 फरवरी और 3 फरवरी दोनों दिन बसंत पंचमी मनाया जा रहा है। आप भी इस बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन 5 चीजों का भोग लगा सकते हैं। क्योंकि मां सरस्वती को ये भोग अति प्रिय है। अगर आप इन 5 चीजों का भोग लगाते हैं तो मां सरस्वती आपसे प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामना को पूर्ण कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं भोग में लगाए जाने वाले इन 5 चीजों के बारे में

पीले मीठे चावल

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए आप पीले मीठे चावल का भोग बनाकर जरूर लगाएं। पीले मीठे चावल मां सरस्वती को अति प्रिय है।

बेर

बसंत पंचमी के दिन आप मां सरस्वती को उनका प्रिय फल बेर का भोग जरूर लगाएं। इससे मां आपसे अति प्रसन्न होंगी और आपकी मनोकामना को पूर्ण करेंगी।

केसरी हलवा

बसंत पंचमी के दिन केसरी हलवा बनाकर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए भोग में जरूर लगाएं। केसरी हलवा मां सरस्वती को बेहद पसंद है।

बुनिया

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले बुनिया का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है पीला बनिया मां सरस्वती का प्रिय भोग है।

मालपुआ

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का प्रसन्न करने के लिए आप मालपुआ का भी भोग लगा सकते हैं। इस दिन ज्यादातर घरों में मालपुआ जरूर बनाए जाते हैं।