Sheetla Ashtami 2025: शीतला अष्टमी के व्रत में देवी मां को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

By Roshni Jaiswal 

March 20, 2025

22 मार्च को शीतला अष्टमी व्रत है। शीतला अष्टमी के दिन देवी मां को बासी खाने और ठंडे सामग्री का भोग लगाया जाता है, क्योंकि शीतला माता को बासी खाना और ठंडे सामग्री बहुत प्रिय है। आप भी इस शीतला अष्टमी पर देवी मां को इन 5 चीजों का भोग लगा सकते हैं। इससे मां आपसे अति प्रसन्न होंगी। तो आईए जानते हैं भोग में लगाए जाने वाले इन 5 चीजों के बारे में

मीठे चावल

शीतला अष्टमी के दिन आप देवी मां को मीठे चावल का भोग बनाकर लगा सकते हैं। मीठे चावल मां को अति प्रिय है।

पुआ

शीतला अष्टमी के दिन आप पुआ बना सकते हैं और देवी मां को भोग में लगा सकते हैं। इससे मां आपसे अति प्रसन्न होंगी।

पूड़ी

बिना नमक वाली आटे की पूड़ी बनाकर आप शीतला अष्टमी के व्रत में देवी मां को भोग में लगा सकते हैं।

हलवा

शीतला माता को मीठा बहुत पसंद है। इस शीतला अष्टमी पर आप हलवा बनाकर देवी मां को भोग में लगा सकते हैं।

रबड़ी

शीतला अष्टमी के दिन आप देवी मां को रबड़ी का भी भोग लगा सकते हैं। रबड़ी का भोग लगाने से मां आपसे प्रसन्न होंगी और आपकी मनोकामना को पूर्ण करेंगी।