Basnat Panchami Special: मां सरस्वती का भोग लगाएं केसर हलवे के साथ, बच्चों को आएगा पसंद

By Shivam Yadav

February 2, 2025

बसंत पंचमी को अगर आप मां सरस्वती के भोग में कुछ स्पेशल बनाना चाहते है तो आप केसर से बना हलवा ट्राई कर सकते है। वैसे तो बसंत पंचमी को पीले कपड़े से लेकर पीले भोज को शुभ माना जाता है। तो जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1/2 कप               सूजी 1/4 कप               घी 1/2 कप               चीनी 1 कप                  दूध 1/4 टीस्पून           केसर 1/4 कप               पानी 1/4 टीस्पून           इलायची पाउडर 8                       काजू 10                     बादाम

स्टेप 1

एक छोटे कटोरे में पानी गर्म करें, उसमें केसर डालें और 10 मिनट के लिए भिगोने दें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में घी गर्म करें, उसमें सूजी डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से भूनें। सूजी हल्की सुनहरी और खुशबूदार होनी चाहिए।

स्टेप 3

जब सूजी अच्छे से भुन जाए, तो उसमें धीरे-धीरे दूध डालें। अब उसमें केसर का अर्क भी डालें और अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब इसमें चीनी डालें और चीनी के पूरी तरह घुल जाने तक पकाएं। फिर इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट डालकर अच्छे से मिला लें। अब हलवा तैयार है, गरम-गरम सर्व करें।