Basant Panchami Special Bhog: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को लगाएं रवा केसरी हलवा का भोग

By Roshni Jaiswal 

February 1, 2025

देशभर में बसंत पंचमी की तैयारी जोरों चोरों से चल रही है। 2 फरवरी और 3 फरवरी दोनों दिन बसंत पंचमी है। बसंत पंचमी के दिन आप रवा केसरी का हलवा बनाकर मां सरस्वती को भोग में लगा सकते हैं। रवा केसरी हलवा मां सरस्वती को बेहद पसंद है। आप रवा केसरी हलवा को आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं रवा केसरी हलवा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में

सामग्री

2 रवा/सूजी 1 कप या स्वादानुसार चीनी 15 केसर धागा 1 कप देसी घी 1 टीस्पून इलायची पाउडर 15 काजू (कटे हुए) 15 बादाम (कटे हुए) 15 पिस्ता (कटे हुए)

स्टेप 1

सबसे पहले मीडियम आंच गैस पर एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं। फिर चाशनी में केसर डालकर अच्छी तरह से मिला लें और जब चाशनी में उबाल आ जाए तो गैस को बंद कर दें।

स्टेप 2

इसके बाद मीडियम आंच गैस पर एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें रवा डालकर लगातार चलाते हुए भूनें।

स्टेप 3

जब रवा हल्का सुनहरा भून जाए और खुशबू आने लगे तो इसमें तैयार की गई चाशनी को डालकर तेजी से अच्छी तरह से मिला लें। फिर थोड़ी देर बाद इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिला लें।

स्टेप 4

हलवा को तब तक चलाते रहे जब तक कि ये गाढ़ा न हो जाए और कढ़ाई में घी न छोड़ने लगे। जब हलवा पक जाए तो गैस को बंद कर दे और कढ़ाई को कुछ देर के लिए अच्छी तरह से ढक दें। ताकि भाप से हलवा थोड़ा पक जाए।

स्टेप 5

इसके बाद हलवा को एक कटोरा में निकाल लें और इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर लें। अब आपका रवा केसरी हलवा बनकर तैयार है। इसे मां सरस्वती को भोग में लगाएं।