Mahashivratri Special: महादेव को चढ़ाइए दूध से बनी शुद्ध और टेस्टी श्रीखंड

By Shivam Yadav

February 20, 2025

महादेव को दूध तो चढ़ाया ही जाता है, लेकिन इस महाशिवरात्रि पर आप महादेव के भोज में दूध से बना श्रीखंड चढ़ा सकते है। ये गुजरात की एक फेमस डिश है, जिसको बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

दही                   500 ग्राम इलायची             10 ग्राम केसर                 5 ग्राम गुलाब जल          5 बूंद आइसिंग शुगर     100 ग्राम ड्राई फ्रूट             50 ग्राम

स्टेप 1

सबसे पहले दही को निचोड़कर किसी कपड़े में बांधकर एक घंटे के लिए लटका दें, ताकि इसका पानी पूरी तरह से निकल जाए।

स्टेप 2

इसके बाद दही का पानी निकलने के बाद इसमें इलायची, केसर, गुलाब जल और शुगर को तब तक मिलाएं जब तक ये पूरी तरह स्मूद न हो जाए।

स्टेप 3

अब इसको किसी बड़े कटोरे में डालकर फ्रिज में कम से कम 2 घंटे के लिए रख दें।

स्टेप 4

अब आप इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें और इलाइची पाउडर से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।