Basant panchami Special: विद्या की देवी मां सरस्वती का भोग लगाएं केसर से बनी स्वादिष्ट खीर से

By Shivam Yadav

February 1, 2025

खीर का नाम सुनते ही मीठा पसंद करने वाले लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन बसंत पंचमी के इस अवसर पर आप मां सरस्वती के भोग के तौर पर अगर कोई खीर बनाने की सोच रहे है तो केसर से बनी खीर परफेक्ट हो सकती है। जानिए इसको कैसे बनाया जा सकता है।

सामग्री

चावल                    2 कप दूध                       1 लीटर केसर स्ट्रैंड              40 इलायची पाउडर       2 टी स्पून बादाम                   5 किशमिश               10 (टुकड़ों में) काजू                     10 ( टुकड़ों में) पिस्ता                    1 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले चावल को धोकर कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें, इसके बाद चावल को निकालकर छान लें और एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

अब एक बड़ा पैन लेकर उसमें दूध डालकर धीमी आंच पर उबाल लें। अब पैन से एक चम्मच दूध लेकर इसमें केसर रेशे डालकर मिलाएं।

स्टेप 3

इसके बाद बादाम और पिस्ते को काट लें, और उन्हें उबलते दूध में डालें। इसके बाद इस मिश्रण में  इलायची पाउडर भी मिला लें।

स्टेप 4

फिर भीगे हुए चावल और दूध पाउडर डालें, इसे अच्छी तरह से मिलाते हुए इसे चीनी डालें और थोड़ी देर तक चलाते रहें। आपकी केसर खीर बनकर तैयार है, आप इसे सर्व कर सकते है ।