By Roshni Jaiswal
April 5, 2025
1 कप काले चने (भिगोए हुए) 1/2 टीस्पून अदरक (बारीक कटा हुआ) 3 हरी मिर्च (कटी हुई) 1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) चुटकी भर हींग 1/2 टीस्पून जीरा 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 1/2 टेबलस्पून चना मसाला स्वादानुसार सेंधा नमक जरूरत अनुसार तेल या घी
सबसे पहले एक बर्तन में काले चने को पानी में भिगोकर रातभर रख दें। फिर सुबह में भीगे हुए चने को धोकर पानी निकाल लें। अब एक प्रेशर कुकर में भींगे चने, पानी और सेंधा नमक डालकर 4-5 सिटी लगाकर चने उबाल लें।
जब कुकर में 4-5 सिटी लग जाए तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। कुकर का प्रेशर निकल जाए तो चने को एक बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें। फिर चने के एक चौथाई भागों को हाथों से मसल लें।
अब गैस पर एक कुकर में तेल डालकर गर्म करें। तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हींग, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चना मसाला और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर सभी को अच्छे से मिला लें।
इसके बाद मसले हुए चने और उबले हुए चने दोनों को एक साथ कुकर में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर 10 मिनट के बाद आवश्यकता अनुसार पानी चने में पानी डालकर पका लें।
10 मिनट के बाद चने के ऊपर हरा धनिया डालकर मिला लें और गैस बंद कर दें। अब आपका स्वादिष्ट काले चने की सब्जी बनकर तैयार है। इसे अष्टमी नवमी पर मां दुर्गा को भोग लगाएं।