By Shivam Yadav
February 20, 2025
तूर दाल 1 कप सांभर पाउडर 2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर 1/4 टेबल स्पून नमक स्वादानुसार गाजर 1 बैंगन 1/2 टमाटर 1/2 तेल 2 टेबल स्पून हींग 1 टी स्पून राई 1 टी स्पून
सबसे पहले तूर दाल को धोकर 3 कप पानी में उबालें और अच्छे से मैश करें।
अब गाजर, बैंगन, टमाटर जैसी सब्जियाँ पानी में उबालें और हल्दी, सांभर पाउडर, नमक डालकर मिलाएं।
इसके बाद उबली हुई दाल को सब्जियों में डालें और 10-15 मिनट तक उबालने दें।
अब कढ़ाई में तेल गरम करके राई, हींग, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें। तैयार तड़का सांभर में डालें और अच्छे से मिलाकर गरमागरम डोसे के साथ परोसें।