Chilli Garlic Paneer : रेस्टोरेंट जैसा चिली गार्लिक पनीर बनाएं अब घर पर, बच्चों को आएगा पसंद

By Shivam Yadav

April 26, 2025

वीकेंड की शाम को एंजॉय करना चाहते है तो घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा चिली गार्लिक पनीर को ट्राई कर सकते हैं। ये बच्चों का पसंदीदा स्नैक हो सकता है, आप इसको हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

200 ग्राम                   पनीर 2                             हरी मिर्च 2 टेबल स्पून               मिर्च लहसुन पेस्ट 2 टेबल स्पून              ऑलिव ऑयल 3                             लहसुन की कलियां 1/4 कप                    दही 1/2 टी स्पून                गरम मसाला 1 टी स्पून                  अमचूर पाउडर 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार                 नमक

स्टेप 1

सबसे पहले पनीर को धुल लें, और फिर इसे छोटे छोटे क्यूब्स में काट लें।

स्टेप 2

इसके बाद पनीर क्यूब्स को दही, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक में मैरीनेट करें।

स्टेप 3

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और फिर इसमें मिर्च लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और लहसुन को भूनें।

स्टेप 4

अब अंत में मैरीनेट किए हुए पनीर क्यूब्स को कढ़ाई में डालें और पनीर के पकने तक भूनें। इस तरह चिली गार्लिक पनीर तैयार है, पुदीना चटनी के साथ सर्व करें।